मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला चिकित्सालय में स्थित प्रसूति गृह का एडीजे ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिये निर्देश

श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा बुधवार को जिला

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला चिकित्सालय में स्थित प्रसूति गृह का एडीजे ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिये निर्देश

श्रीगंगानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा बुधवार को जिला राजकीय चिकित्सालय में स्थित प्रसूति गृह श्रीगंगानगर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल इन्चार्ज डाॅ. बलदेव व प्रसूति गृह इन्चार्ज डाॅ. शालू अरोड़ा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।निरीक्षण के दौरान व्यवथाओं का जायजा लिया गया तो शौचालयों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से सफाई इन्चार्ज/ठेकेदार को निर्देशित किया कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करवाई जावे।

इसी दौरान प्रसूति गृह में प्रसूति महिलाओं एवं बच्चों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी ली गई।

साथ में चिकित्सालय में बीमार एवं उनके सहयोगी को राज्य सरकार के द्वारा चिकित्सा एवं रख-रखाव की समुचित व्यवस्था के बारे में भी जानकारियां ली गई।इसी क्रम में प्रसूति गृह के बाहर अस्पताल से डिस्चार्ज लेने आये मरीजों से वार्ता की गई तो एक मरीज के साथ आये व्यक्ति ने बताया कि मरीजों के लिए बाहर बैठने हेतु पर्याप्त चेयर नहीं है।

इस हेतु अस्पताल इन्चार्ज को मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी दौरान बीमार प्रसूति महिलाओं से भी वार्ता की गई, जिसके परिणामस्वरूप किसी अनियमितता के बाबत प्रसूति महिला के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी।