श्रीगंगानगर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जयपुर द्वारा श्रीगंगानगर के सतनाम सिंह एवं सुखपाल सिंह को प्रोग्रामर (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।सतनाम सिंह ने वेबसाइट एवं मोबाइल एप डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपनी तकनीकी दक्षता से विशिष्ट पहचान बनाई है।
वे अपने उत्कृष्ट तकनीकी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पहचान बना चुके हैं।वहीं, सुखपाल सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण भाव से विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
विभागीय कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता सराहनीय रही है।दोनों अधिकारियों की पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
