मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर परिवहन व यातायात विभाग की बसों पर कार्यवाही

एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार की निगरानी में बसों का निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में (सड़क सुरक्षा अभियान 2.
  • 0) आगामी 60 दिवस के लिए चलाया जा रहा है।
  • इसके तहत राजस्थान में संचालित स्लीपर, लग्जरी, मिनी, प्राईवेट व लोक परिवहन बसों में बिना अनुमति किए गए बदलावों की रोकथाम, परमिट, फिटनेस तथा सड़क परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग श्रीगंगानगर द्वारा बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की निगरानी में संयुक्त रूप से प्राइवेट व लोक परिवहन बसों का निरीक्षण किया गया।
  • निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग से परिवहन निरीक्षक श्री सविंदर गिल सहित उनकी टीम तथा यातायात से श्री जय करण उप निरीक्षक मय उनकी टीम उपस्थित रही।
WAf𝕏TGin✉🖨
सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर परिवहन व यातायात विभाग की बसों पर कार्यवाही

श्रीगंगानगर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में (सड़क सुरक्षा अभियान 2.0) आगामी 60 दिवस के लिए चलाया जा रहा है।

इसके तहत राजस्थान में संचालित स्लीपर, लग्जरी, मिनी, प्राईवेट व लोक परिवहन बसों में बिना अनुमति किए गए बदलावों की रोकथाम, परमिट, फिटनेस तथा सड़क परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग श्रीगंगानगर द्वारा बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की निगरानी में संयुक्त रूप से प्राइवेट व लोक परिवहन बसों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग से परिवहन निरीक्षक श्री सविंदर गिल सहित उनकी टीम तथा यातायात से श्री जय करण उप निरीक्षक मय उनकी टीम उपस्थित रही।इस दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि राजस्थान सहित देशभर में स्लीपर, लग्जरी, प्राइवेट, लोक परिवहन बसों में ओवरलोडिंग, अवैध बॉडी निर्माण, आपातकालीन निकास बंद होने एवं सुरक्षा उपकरणांे की कमी के कारण कई दर्दनाक हादसे सामने आए हैं।

लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसों एवं बसों में सुरक्षा मानकों की कमी को देखते हुए स्लीपर, लग्जरी, निजी, लोक परिवहन, अनुबंधित बसों का निरीक्षण किये जाने हेतु परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन के साथ 60 दिवस का संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान प्रारम्भ किया गया है।इस अभियान के तहत आज 8 प्राइवेट/लोक परिवहन बसों की जांच की गई।

इनमें से 7 बसों में खामियां मिलने पर मौके पर परिवहन विभाग द्वारा उनके चालान किये जाकर पाई गई खामियों को दुरूस्त करने हेतु पाबन्द किया गया।

जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, इमरजेंसी गेट, लगेज क्षमता, अग्निशमन यंत्र, शिकायत पेटी तथा सीट की संख्या की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान ही एडीजे श्री सुथार द्वारा बसों के वाहन चालकों के साथ समझाइश कर बसों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

इसी क्रम में परिवहन विभाग से श्री सविंदर गिल द्वारा बस संचालकों से अपील की गई है कि बसों में अग्निशमन यंत्र, शिकायत पेटी सहित बसों के तमाम दस्तावेजात व निर्धारित मानकों को पूरे कर लेवें अन्यथा मानक पूरा नहीं होने की स्थिति में उसी समय उनके चालान किये जायेंगे या उन्हें डिटेन कर लिया जावेगा।