श्रीगंगानगर। छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 6.5 वर्षीय कियांश जसूजा ने राजस्थान राज्य जू-जित्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 2 एवं 3 नवंबर 2026 को आयोजित 5वीं राजस्थान राज्य जू-जित्सु चैंपियनशिप में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कियांश जसूजा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए न्यूजा (Newaza) इवेंट के +28 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
कियांश जसूजा यूरो वर्ल्ड स्कूल (Euro World School) के विद्यार्थी हैं तथा देवा कुराश अकैडमी में कोच धर्मेंद्र के मार्गदर्शन में जू-जित्सु का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मात्र साढ़े छह वर्ष की उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर जिला जू-जित्सु एसोसिएशन द्वारा राजस्थान जू-जित्सु एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था।
कियांश की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, स्कूल प्रबंधन, अकैडमी के प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कियांश की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है कि छोटी उम्र में भी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।
