मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिले में वृहद स्तर पर किया एन.आई.एक्ट हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

श्रीगंगानगर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर

WAf𝕏TGin✉🖨
जिले में वृहद स्तर पर किया एन.आई.एक्ट हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

श्रीगंगानगर । माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में शनिवार को श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में वृहद स्तर पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं यूनियन बैंक के ऋण खातों के बकाया संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरणों व न्यायालयों में धारा 138 एन.आई.एक्ट के लंबित प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय एवं तालुका अनूपगढ़, सूरतगढ़, रायसिंहनगर, करणपुर, सादुलशहर, घड़साना, विजयनगर व पदमपुरमुख्यालयों पर आयोजित की गई।

विशेष लोक अदालत में एसबीआई एवं यूनियन बैंक के ऋण खातों से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित धारा 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों के के निस्तारण हेतु विभिन्न बैचों का गठन किया गया, जिनके अध्यक्ष न्यायिक अधिकारी व सदस्य प्रोनो-बोनो अधिवक्तागण को बनाया गया।प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाष सुथार (एडीजे) ने बताया कि इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से प्री-लिटिगेशन व न्यायालयों में लंबित धारा 138 एन.आई.एक्ट के मामलों में राजीनामंे करवाये गये।

श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 11बैंचों का गठन किया गया।

विशेष लोक अदालत में बैंकों के ऋण खातो के मामलो से संबंधित एसबीआई बैंक व यूनियन बैंक के प्रि-लिटिगेशन प्रकरण कुल 3455 रैफर किये जाकर 27 प्रकरण जरिये राजीनामा निस्तारित कर कुल 63,13,672 राशि का अवार्ड पारित किया गया है।

इसी प्रकार न्यायालयों में लम्बित एन.आई.एक्ट प्रकरणों में से 4782 प्रकरण रैफर किये जाकर 432 प्रकरण जरिये राजीनामा निस्तारित करवाये जाकर 8,74,25,410 रूपये का अवार्ड पारित किया गया।

इसी प्रकार उक्त लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन एवं लम्बित कुल 8237 प्रकरण रैफर किये जाकर कुल 459 प्रकरण जरिये राजीनामा निस्तारित किये जाकर कुल राशि 9,37,39,082 रूपये का अवार्ड पारित किया गया।

उक्त विशेष लोक अदालत में ़ऋण धारको को अपने ऋण प्रकरणो में राहत मिलने के साथ ही बैकों को भी अपने एन.पी.ए. हो चुके खातो के निस्तारण में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई।

श्रीगंगानगर मुख्यालय की प्रो-बोनो बैंच के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर व सदस्य श्री नवीन पारीक रहे।