मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम 5 नवंबर को

श्रीगंगानगर। भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे अंध विद्यालय, श्रीगंगानगर के स्वागतम सभागार में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे अंध विद्यालय, श्रीगंगानगर के स्वागतम सभागार में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न वित्तीय योजनाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लें तथा वित्तीय जानकारी प्राप्त कर अपने वित्तीय हितों की सुरक्षा एवं बेहतर वित्तीय प्रबंधन की दिशा में लाभान्वित हों।

कार्यक्रम में आमजन भी सादर आमंत्रित हैं।