मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वर्कशॉप आयोजित

श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन को लेकर डीएवी एवं एसजीएल स्कूल में रजिस्ट्रेशन कैम्प

मुख्य बिंदु
  • नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन को लेकर शहर के डीएवी स्कूल एवं एसजीएल स्कूल में रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए गए।
  • सोसायटी ने श्रीगंगानगर के समस्त नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिलिंग प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
  • साइक्लोथॉन केवल एक साइकिल रैली नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और फिट समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।
  • साइक्लोथॉन 2026 के लिए पंजीकरण प्रारंभ है।
  • इच्छुक प्रतिभागी https://fitganganagarsociety.
WAf𝕏TGin✉🖨
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वर्कशॉप आयोजित

श्रीगंगानगर । नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन को लेकर शहर के डीएवी स्कूल एवं एसजीएल स्कूल में रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए गए।सोसायटी ने श्रीगंगानगर के समस्त नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिलिंग प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

साइक्लोथॉन केवल एक साइकिल रैली नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और फिट समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। साइक्लोथॉन 2026 के लिए पंजीकरण प्रारंभ है।

इच्छुक प्रतिभागी https://fitganganagarsociety.in/cyclothon/register पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।कैम्प के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं को साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा मौके पर ही प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़ने में रुचि दिखाई।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से श्री विक्रम ज्याणी ने बताया कि साइक्लोथॉन केवल साइकिल चलाने का आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का एक सकारात्मक जनआंदोलन है।

आज आवश्यकता है कि युवा अपनी ऊर्जा को नशे की गिरफ्त में जाने देने के बजाय खेल, व्यायाम, साइकिलिंग और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव रख सकता है।

साइक्लोथॉन के माध्यम से शहर के प्रत्येक नागरिक तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे को ना और स्वस्थ जीवन को हां कहना ही उज्ज्वल भविष्य का रास्ता है।

शहर के सभी स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मुहिम को जनआंदोलन बनाएं।