मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ईवीएम मशीनों का पूरक एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन

श्रीगंगानगर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में ईवीएम मशीनों का

WAf𝕏TGin✉🖨
ईवीएम मशीनों का पूरक एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन

श्रीगंगानगर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन 25 अगस्त 2026 को पूर्ण किया जा चुका है।

नगर परिषद श्रीगंगानगर में प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित होने के कारण शुक्रवार को ईवीएम मशीनों का पूरक और द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूरक रेंडमाइजेशन पूर्ण होने के तुरंत बाद ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

जिले में निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण के लिए 6 सितंबर 2026 को नगरपालिका सूरतगढ़, विजयनगर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, घड़साना एवं नगर परिषद श्रीगंगानगर के रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम मशीनें सुपुर्द की जाएंगी।

इसी प्रकार द्वितीय चरण के लिए 7 सितंबर 2026 को नगरपालिका सादुलशहर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, पदमपुर एवं केसरीसिंहपुर के रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम मशीनें सुपुर्द की जाएंगी।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्री भवानी सिंह पंवार, श्रीगंगानगर नगर परिषद आरओ एवं जिला परिषद के सीईओ श्री अभिषेक जैन, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, सूरतगढ़ एसडीएम श्री भारत जयप्रकाश मीणा, श्रीकरनपुर आरओ श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, गजसिंहपुर आरओ श्रीमती अमिता बिश्नोई, केसरीसिंहपुर आरओ श्रीमती आराधना चौहान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सियाग, जिला कोष अधिकारी श्रीमती योजना, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, माकपा से श्री विजय रेवाड़ सहित अन्य मौजूद रहे।