मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एवं विधि राजकीय महाविद्यालय में 20 नवम्बर को होगी मतगणना प्रातः 8 बजे से दो पारियों के लिए शुरू होगी मतगणना

WAf𝕏TGin✉🖨

पहली पारी में पंचायत समिति और दूसरी पारी में होगी जिला परिषद सदस्यों की मतगणनाश्रीगंगानगर।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय और राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से आरम्भ होगी।

दो पारियों में होने वाली मतगणना के तहत पहली पारी में पंचायत समिति सदस्य और दूसरी पारी में जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि पहली पारी में पंचायत समिति क्षेत्र के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता और गणन अभिकर्ता को वार्ड वार मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा जबकि दूसरी पारी में पंचायत समिति सदस्य की मतगणना के तुरन्त बाद जिला परिषद क्षेत्र के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता और गणन अभिकर्ता को वार्ड वार प्रवेश दिया जायेगा।

मतगणना के लिये संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिला परिषद सदस्यों की मतगणना हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी भी लगाये गये हैं।सादुलशहर, श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, करणपुर, सूरतगढ़, राजियासर और पदमपुर पंचायत समिति की मतगणना डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में होगी।

सादुलशहर पंचायत समिति की मतगणना इस महाविद्यालय के जूलाॅजी मेन हाॅल में होगी। मतगणना हेतु 15 टेबल लगाई जायेगी।

इसी तरह मेन हाॅल में होने वाली श्रीगंगानगर उत्तर व श्रीगंगानगर दक्षिण पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10-10 टेबल, बाॅटनी लैब साइंस ब्लाॅक ग्राउंड फ्लोर में होने वाली करणपुर पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10 टेबल, रूम नम्बर ए-9 में होने वाली सूरतगढ़ पंचायत समिति की मतगणना के लिये 15 टेबल, रूम नम्बर ए-11 में होने वाली राजियासर पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10 टेबल, जूलाॅजी लैब द्वितीय साइंस ब्लाॅक फस्र्ट फ्लोर में होने वाली पदमपुर पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10 टेबल लगाई जायेगी।इसी तरह श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घडसाना पंचायत समिति की मतगणना राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में होगी।

इस महाविद्यालय के रूम नम्बर ए-6 में होने वाली श्रीविजयनगर पंचायत समिति की मतगणना के लिये 12 टेबल, आर-11 में होने वाली रायसिंहनगर पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10 टेबल, हाॅल में होने वाली अनूपगढ़ पंचायत समिति की मतगणना के लिये 11 टेबल, आर-3 में होने वाली घडसाना पंचायत समिति की मतगणना के लिये 10 टेबल लगाई जायेगी।

मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का उत्तरदायित्व जिला पुलिस अधीक्षक, फायर ब्रिगेड, अग्निशमन यंत्र, सफाई व्यवस्था के लिए नगरपरिषद आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा पेयजल, मेडिकल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिये भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।