मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ

30 से अधिक विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बिजली बचाने के लिए किया प्रेरित

WAf𝕏TGin✉🖨
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ

उदयपुर। जिले में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत सोमवार को बिजली विभाग के तत्वावधान में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित हुआ।

इसके अंतर्गत जिले के 30 से अधिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा की बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान करीब ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता के.आर. मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ही दैनिक जीवन में ऐसे सकारात्मक बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित हो सके।छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से महत्वपूर्ण योगदानइस दौरान बच्चों को समझाया गया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

अनावश्यक बिजली का उपयोग नहीं करना, पानी की बचत करना, स्वच्छता बनाए रखना, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना ऐसी आदतें हैं, जिन्हें अपनाकर पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।उपयोग में नहीं आ रहे बिजली उपकरणों को बंद रखने की दी सीखकार्यक्रम में बिजली के महत्व और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि बिजली हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके उत्पादन में संसाधनों का उपयोग होता है। ऐसे में बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

बच्चों से अपील की गई कि घरों एवं विद्यालयों में जब बिजली के उपकरणों की आवश्यकता नहीं हो तो उन्हें बंद रखें। कमरे से बाहर निकलते समय लाइट, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद करने की आदत डालें, ताकि अनावश्यक बिजली की खपत को रोका जा सके।