मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के कल्चर ट्रैक के तहत सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मिला मंच

माय भारत एवं राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, कविता, लोकनृत्य एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

WAf𝕏TGin✉🖨
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के कल्चर ट्रैक के तहत सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मिला मंच

उदयपुर । विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत माय भारत एवं राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं कला कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, कविता, लोकनृत्य एवं पेंटिंग जैसी विभिन्न विधाओं के माध्यम से युवाओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकला चौधरी, कथक आश्रम की शिक्षिका एवं संचालिका रहीं।

विशिष्ट अतिथि परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी सूरज परमार रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी समीर खान ने की।कार्यक्रम में मीरा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्याम कुमावत, कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं एनएसएस प्रभारी मीनाक्षी माहुर, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शिप्रा भारद्वाज तथा एनएसएस समन्वयक एवं सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं कला के संरक्षण तथा युवाओं की रचनात्मक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि युवा देश की सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं तथा ऐसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।माय भारत केंद्र उदयपुर की ओर से कार्यक्रम में दाडम मेघवाल एवं जगदीश पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

आयोजन एवं गतिविधियों में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवीवाई) खुशी चौहान, सर्जन मेनारिया, विशाखा साहू एवं योगिता पालीवाल ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।