उदयपुर। विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बचपन से ही दांतों की देखभाल की सही आदतें विकसित करने के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या, उदयपुर की ओर से प्रोजेक्ट दंतरक्षा के तहत सेंट जॉन्स नोबल सेकेंडरी स्कूल में दंत जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उदय के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें 120 विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ सदस्यों की दंत जांच की गई।शिविर में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की डॉ. वत्सला एवं डॉ. कविता ने अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का दंत परीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें दांतों की सही तरीके से सफाई करने, उचित ब्रशिंग तकनीक अपनाने, नियमित दंत जांच करवाने तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।
