मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तुलसी जनमानस की श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना है: प्रशांत अग्रवाल

अपनों से अपनी बात’ में तुलसी विवाह की कथा सुनाई

मुख्य बिंदु
  • नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • इसमें उन्होंने तुलसी विवाह की विभिन्न पौराणिक कथा सुनाते हुए उसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
  • व्यासपीठ से प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और परंपराएं जीवन मूल्यों की सीख देती हैं।
  • तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि जनमानस की श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
  • तुलसी विवाह हमें निष्ठा, समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश देता है।
  • उन्होंने वृंदा और जलंधर की कथा सुनाते हुए बताया कि वृंदा की भक्ति और पति के प्रति निष्ठा उसकी शक्ति थी।
WAf𝕏TGin✉🖨
तुलसी जनमानस की श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना है: प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उन्होंने तुलसी विवाह की विभिन्न पौराणिक कथा सुनाते हुए उसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

व्यासपीठ से प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और परंपराएं जीवन मूल्यों की सीख देती हैं। तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि जनमानस की श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। तुलसी विवाह हमें निष्ठा, समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश देता है।

उन्होंने वृंदा और जलंधर की कथा सुनाते हुए बताया कि वृंदा की भक्ति और पति के प्रति निष्ठा उसकी शक्ति थी। भगवान विष्णु को दिए गए श्राप के कारण वे शालिग्राम स्वरूप में पूजित हुए और वृंदा तुलसी के रूप में प्रतिष्ठित हुईं। इसी कारण भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है।

उन्होंने देवउठनी एकादशी और चातुर्मास की परंपरा के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।