उदयपुर । मुस्कान क्लब में आज भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती जनक बांगड़ द्वारा ईश वंदना से हुआ। इसके पश्चात मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने क्रमवार भजन गायन के लिए सदस्यों को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में नलिनी बंधु, कल्पना तिवारी, कुसुम त्रिपाठी, मंजू सनाढ्य, सुधा व्यास, नीलिमा रानी बैस, हरप्रीत मक्कड़, अरुण चौबीसा, लक्ष्मी माथुर, अशोक चौबीसा, रेखा वर्मा, दामोदर सैनी, दिलीप सुराना, के.के. त्रिपाठी, प्रदीप चौहान, राजकुमार बाफना, हरीश बहादुर सिंह, स्वाति अग्रवाल, दिलीप भट्ट, धर्मनारायण नागदा एवं एम.पी. माथुर ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि भक्तिमय प्रस्तुतियों के पश्चात के.के. त्रिपाठी ने मुस्कान कराओके क्लब के संबंध में जानकारी पूर्ण चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की , वहीं सूरजमल पोरवाल ने आगामी चिकित्सा शिविर एवं विदेश भ्रमण सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी तथा उन्हें सफल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गये।
अंत में भगवती इंद्रावत ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं भजन प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मुस्कान क्लब का यह आयोजन संगीत, भक्ति और आपसी सौहार्द का सुंदर संगम रहा।
