मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

जवान बेटे की असामयिक मृत्यु,परिजनों ने संपन्न कराया नेत्रदान

आज सुबह, नम्रता आवास बजरंग नगर,निवासी सरदार जगजीव सिंह के 24 वर्षीय इकलौते सुपुत्र दमन दीप सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे बजरंग नगर

WAf𝕏TGin✉🖨
जवान बेटे की असामयिक मृत्यु,परिजनों ने संपन्न कराया नेत्रदान

आज सुबह, नम्रता आवास बजरंग नगर,निवासी सरदार जगजीव सिंह के 24 वर्षीय इकलौते सुपुत्र दमन दीप सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे बजरंग नगर क्षेत्र में शोक की लहर आ गई ।

देर रात परिवार के साथ,खाना खाने के बाद दमनदीप सोने चले गए और सुबह जब उनकी माँ रुपिंदर कौर जगाने गई,तो वह नहीं उठे । कम उम्र में इस तरह की घटना ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया ।

दमन दीप कम उम्र से ही सेवा कार्यों में जुड़े रहे, वह एक नियमित रक्तदाता भी थे। परिजनों ने उनके सेवा कार्यों को देखते हुए, उनके नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया और सुबह जल्दी ही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया ।

डॉ गौड़ के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश पर टैक्नीशियन ने शोक भरे माहौल में,नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कि । इस दुखद घटना पर सिख समाज, व्यापार मंडल और शहर के कई सारे सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है ।