रविवार को, बृजबाला कॉलोनी देवी अब रोड रायपुर निवासी श्रीमती राकेश सक्सेना के पति भगवान स्वरूप सक्सेना का आकस्मिक निधन हुआ । अचानक हुई इस घटना से एक परिवार में काफी शोक आ गया ।
स्वयं भगवान भी, हमेशा से दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहे । निर्बल असाहयों की मदद करना उनकी दैनिक प्रवृत्ति में था ।
बेटा मोहित काफी समय से शाइन इंडिया के नेत्रदान अभियान से परिचित था, वह जानता था कि,पिता के शोक को, नेत्रदान के पुनीत कार्य से ही कम किया जा सकता था । इसलिए उन्होंने तुरंत शाइन इंडिया की ज्योति मित्र राकेश विजय को नेत्रदान के लिए संपर्क किया,इसके उपरांत परिवार की सहमति से निवास स्थान पर ही नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई ।
