मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

थईयात एवं रासला विद्यालयों में नवमतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में नवमतदाताओं को जागरूक करने

WAf𝕏TGin✉🖨
थईयात एवं रासला विद्यालयों में नवमतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में नवमतदाताओं को जागरूक करने तथा पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए SVEEP गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद यशार्थ शेखर, आईएएस तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थईयात एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रासला में नवमतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थईयात विद्यालय में स्वीप कार्मिक आरती मिश्रा, नारायण सिंह, प्रियंका राठौड़ एवं सीमा कंवर ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के महत्व की जानकारी दी। एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य रजनी गोपा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

रासला विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोविन्द राम, वरिष्ठ व्याख्याता एवं बूथ संख्या 348 के बूथ लेवल अधिकारी ¼BLO½ किसना राम चौहान ने विद्यार्थियों को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।