मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़.चढ़कर किया मतदान

नवमतदाताओं ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र उत्सव के बने सहभागी

मुख्य बिंदु
  • पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समपन्न हुआ।
  • लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली वही सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया तथा देखते ही देखते बूथों पर कतारें लग गईं।
  • चतुर्थ चरण के तहत जिले की जिला परिषद के 21 वार्डों एवं 10 पंचायत समितियों में वार्ड सदस्यों के चुनाव के दौरान मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाईं।
  • सांख्यिकी विभाग द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार पंचायत समिति भणियाणा में प्रातः 10 बजे तक 11.
  • 73 तथा दोपहर 3 बजे तक 58.
  • 98 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
WAf𝕏TGin✉🖨
बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़.चढ़कर किया मतदान

जैसलमेर । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समपन्न हुआ।

लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली वही सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया तथा देखते ही देखते बूथों पर कतारें लग गईं।

चतुर्थ चरण के तहत जिले की जिला परिषद के 21 वार्डों एवं 10 पंचायत समितियों में वार्ड सदस्यों के चुनाव के दौरान मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाईं। सांख्यिकी विभाग द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार पंचायत समिति भणियाणा में प्रातः 10 बजे तक 11.34, दोपहर 1 बजे तक 39.73 तथा दोपहर 3 बजे तक 58.98 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

इसी प्रकार पंचायत समिति फतेहगढ में प्रातः 10 बजे तक 8.14, दोपहर 1 बजे तक 33.25 तथा दोपहर 3 बजे तक 50.24 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति जैसलमेर में प्रातः 10 बजे तक 11.66, दोपहर 1 बजे तक 36.42 तथा दोपहर 3 बजे तक 52.97 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति खुहडी में प्रातः 10 बजे तक 10.85, दोपहर 1 बजे तक 28.79 तथा दोपहर 3 बजे तक 55.12 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति मोहनगढ में प्रातः 10 बजे तक 9.34, दोपहर 1 बजे तक 24.97 तथा दोपहर 3 बजे तक 50.05 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति नाचना में प्रातः 10 बजे तक 14.18, दोपहर 1 बजे तक 41.14 तथा दोपहर 3 बजे तक 58.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति राजमथाई में प्रातः 10 बजे तक 15.12, दोपहर 1 बजे तक 37.98 तथा दोपहर 3 बजे तक 59.29 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति रामदेवरा में प्रातः 10 बजे तक 12.58, दोपहर 1 बजे तक 37.09 तथा दोपहर 3 बजे तक 53.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति रामगढ में प्रातः 10 बजे तक 15.44, दोपहर 1 बजे तक 43.00 तथा दोपहर 3 बजे तक 62.05 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पंचायत समिति सांकडा में प्रातः 10 बजे तक 13.20, दोपहर 1 बजे तक 31.00 तथा दोपहर 3 बजे तक 57.73 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

इस प्रकार दोपहर 3 बजे तक औसत मतदान 54.57 रहा। 10 पंचायत समितियों में दोपहर 3 बजे तक कुल 4 लाख 20 हजार 763 मतदाताओं में से 2 लाख 31 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें, लोकतंत्र के प्रति दिखा उत्साह मतदान को लेकर ग्रामीण अंचलों में विशेष उत्साह नजर आया।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली वही मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे थे।

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों में खासा जोश दिखाई दिया। मतदान केन्द्रों पर जहां महिलाएं सजधज कर मतदान केन्द्र पहुंची एवं उत्साह के साथ मतदान किया।

ढलती उम्र में भी मतदान का जज्बा बरकरार, मतदान महत्व का दिया संदेश मतदान केन्द्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा।

ग्राम पंचायत लाठी में मतदान केन्द्र संख्या 5 पर 85 वर्षीया श्रीमती धाउ ने अपनी पोती के साथ कन्धें के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचीं और उत्साहपूर्वक मतदान किया।

वही रिदवा में 104 वर्षीय श्रीमती माडू देवी ने व्हील चेयर पर बैठकर अपने पौते केे सहारे जीवन के अन्तिम पडाव में भी मतदेने से पीछे नही रही एवं उत्साह से मतदान कर मतदाताओं को मत के महत्व का संदेश दिया।

इसी प्रकार मेघा में 82 वर्षीय दीपाराम भील भी लोकतंत्र के उत्सव के सहभागी बने एवं मतदान किया।

इसी प्रकार रिदवा में 83 वर्षीय भंवर सिंह ने लकडी के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचकर उत्साह से मतदान किया। इसके साथ ही नेडाई में मतदान केन्द्र संख्या 38 पर 80 वर्षीय श्रीमती गवरी देवी भी लकडी के सहारे मतदान केन्द्र पहुंची एवं मतदान कर अपने आप को गौरन्वित महसूस किया। यहां पर 82 वर्षीय नखतूराम ने भी जीवन के अन्तिम पडाव में मतदान करने से पीछे नही रहे।

इन बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणा बना। उन्होंने संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मत महत्वपूर्ण है और उम्र मतदान के संकल्प के आड़े नहीं आ सकती।

शारीरिक चुनौतियां भी नहीं रोक सकीं मतदान की राह दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय दिया। ग्राम पंचायत सोनू में स्थापित मतदान केन्द्र पर वयोवृद्व दिव्यांग श्रीमती मघी देवी ने व्हील चेयर के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचकर उमंग के साथ मतदान किया। वही 70 वर्षीय दिव्यांग श्रीमती ताजो ने सांगड में मतदान केन्द्र पहुंचकर उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन दिव्यांग मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि शारीरिक चुनौतियां मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं।

पहली बार वोट डालकर नवमतदाताओं ने महसूस किया गर्व युवाओं और नवमतदाताओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के चेहरे पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने की खुशी और गर्व साफ नजर आया।

ग्राम पंचायत भू में मतदान केन्द्र संख्या 20 पर 19 वर्षीया कुमारी हाजरा पुत्री नूरे खां पिथोडाई ने पहली बार मतदान कर अपने आप को गौरवन्वित महसूस किया एवं कहा कि मै लोकतंत्र प्रणाली में पहली बार सहभागी बनी हूं एवं इसका मुझे गर्व है। इसी प्रकार चेलक में 19 वर्षीया कुमारी सोनिया पुत्री नसीब खां तथा 20 वर्षीय कुमारी पपू पुत्री ठाकराराम ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इसी प्रकार मेघा में मतदान केन्द्र संख्या 7 पर 19 वर्षीया कुमारी मदीना पुत्री सावनखान डिगडी ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र उत्सव की सहभागी बनी।

नवमतदाताओं ने मतदान को अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अनुभूति की।

मातृशक्ति ने भी उत्साह के साथ निभाई जिम्मेदारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाएं उत्साह के साथ मतदान केन्द्र पहुंचीं और लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। अनेक महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में मतदान केन्द्र पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

व्हीलचेयर सुविधा से बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। इससे ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली।

व्हीलचेयर की सुविधा के कारण बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता सहजता से मतदान केन्द्र तक पहुंच सके और बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। सुविधा का लाभ लेने वाले मतदाताओं एवं उनके परिजनों ने निर्वाचन विभाग की व्यवस्थाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

जैसलमेर में मतदान का यह उत्साह लोकतंत्र की उस खूबसूरत तस्वीर को सामने लाया, जहां बुजुर्गों का अनुभव, दिव्यांगजनों का संकल्प, महिलाओं का उत्साह और युवाओं की ऊर्जा एक साथ लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देती नजर आई।