मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 22 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान केन्द्र संख्या 37 पर हुआ पुर्न मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

मतदान केन्द्र पर कुल 76.08 प्रतिशत मतदान हुआ

मुख्य बिंदु
  • पंचायत समिति मोहनगढ़ के वार्ड संख्या 10 के मतदान केन्द्र संख्या 37 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में रविवार, 22 नवम्बर, 2026 को शहीद राजेन्द्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ के मध्य भाग वार्ड संख्या 10 के मतदान केन्द्र संख्या 37 पर पुर्न मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
  • रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त उप निवेशन मोहन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ एवं मतदाताओ ने उत्साह के साथ मतदान किया।
  • उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान महिलाओं के साथ ही युवाओ, वृद्वजनो एवं दिव्यांगों ने भी बड़े उत्साह के साथ मतदान किया।
  • पुर्न मतदान के मौके पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहे।
  • पुर्न मतदान के दिवस प्रातः 10 बजे तक 14.
  • 55 प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक 38.
WAf𝕏TGin✉🖨
मतदान केन्द्र संख्या 37 पर हुआ पुर्न मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

        जैसलमेर । पंचायत समिति मोहनगढ़ के वार्ड संख्या 10 के मतदान केन्द्र संख्या 37 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में रविवार, 22 नवम्बर, 2026 को शहीद राजेन्द्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ के मध्य भाग वार्ड संख्या 10 के मतदान केन्द्र संख्या 37 पर पुर्न मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

          रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त उप निवेशन मोहन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ एवं मतदाताओ ने उत्साह के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान महिलाओं के साथ ही युवाओ, वृद्वजनो एवं दिव्यांगों ने भी बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। पुर्न मतदान के मौके पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहे।

           पुर्न मतदान के दिवस प्रातः 10 बजे तक 14.55 प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक 38.47 प्रतिशत व अपरान्ह 3 बजे तक 56.32 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 76.08 प्रतिशत मतदान रहा। इस प्रकार इस मतदान केन्द्र पर कुल 941 मतदाताओ में से 716 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।