मंगलवार दोपहर तलवंडी निवासी फॉरेस्ट रेंजर पद से सेवानिवृत सत्यनारायण शर्मा की धर्मपत्नी अनुसूइया शर्मा का, आकस्मिक निधन हुआ । अचानक कोई इस घटना से पूरा परिवार शोक में आ गया ।
इस शोक की खबर जब संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र पंकज कुमार मंगल (नेत्रदानी परिवार) को मिली तो उन्होंने तुरंत ही,मित्र आशीष को, अपनी माता अनुसूइया के नेत्रदान का करवाने के लिए कहा।
आशीष ने पिता सत्यनारायण और बहन मोना से, सहमति लेकर शाइन इंडिया फाउंडेशन व ईबीएसआर के माध्यम से नेत्रदान संपन्न कराया ।
