मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविरों में लाभार्थियों को मिला आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परि

WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविरों में लाभार्थियों को मिला आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा में बुधवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में राजीव कुमार पुत्र श्री सतीश अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिये उपस्थित हुआ।

शिविर में अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री राजीव कुमार को पट्टा प्रदान किया, जिसे पाकर राजीव व उसके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इसी प्रकार नरेश कुमार पुत्र श्री काशीराम भी अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिये उपस्थित हुआ। शिविर में तुरन्त कार्यवाही करते हुए पट्टा प्रदान किया।

लाभार्थियों ने शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।