श्रीगंगानगर।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित ‘नेकी की दीवार’ सेवा प्रकल्प अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा।
जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने बताया की कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की खुशियां बांटते हुए 200 जोड़ी नए कपड़े, बड़ी संख्या में पुराने वस्त्र, चदरें, जूते, गर्म कपड़े, 108 मिठाई के डिब्बे, 108 पटाखा किट, 108 दूध की थैलियां, बिस्किट एवं दीपक वितरित किए गए।
यह सामग्री अग्रसेन नगर एवं नेहरा नगर के बाहर स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र एवं गरीब बस्तियों में पहुंचाई गई।
जिला महासचिव भगवानदास चांडक ने बताया कि मीरा मार्ग के सामने स्थित 4 बी-2 कार्यालय से सहायता वैन को नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा, उपसभापति श्रीमती पुष्पादेवी सारस्वत एवं पार्षदगणों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
अग्रसेननगर के बाहर लगाए गए टेंट में जरूरतमंदों के लिए कपड़े व्यवस्थित रूप से रखे गए थे, जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के कपड़े चुनने की स्वतंत्रता थी।
वहीं मिठाई के डिब्बे घर-घर जाकर वितरित किए गए।
इस अवसर पर सभापति अजय दावड़ा, उपसभापति पुष्पादेवी सारस्वत, पार्षद कमल चराया, अनीता झींझा, गौरव मित्तल,प्रियंक भाटी एवं गुरजंटसिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश्वर अग्रवाल, अतुल साहूवाला एवं सविता जैन को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि नेकी की दीवार उनका आठवां सेवा प्रकल्प है। इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद बिहानी ने किया। महासम्मेलन के सदस्य अश्विनी बिहानी ने दो ट्राइसाइकिल जरूरतमंदों को देने की घोषणा की।
अपनाघर आश्रम को ही 75 इंची एलईडी टीवी के लिए शेष राशि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा देने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में शैलजा चितलांगिया, प्रदीप चितलांगिया,विशाल सिंगला, भगवानदास चांडक, नवल खेमका,नवल सोनी,सीए रविंदर अग्रवाल,नीरज मित्तल, निशू बंसल, मनोज जाजू, अश्विनी बिहानी, डॉ देशबंधु गुप्ता, अजय झुंथरा,ज्ञानेश्वर अग्रवाल, अतुल साहुवाला , विपुल बिहानी, राजेंद्र महिया,विनम्र बिहानी, विनोद सेठी, जगीरचंद फर्मा, दीनानाथ चलाना, राकेश मितवा , डॉ. अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
