मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राजकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक

श्रीगंगानगर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨
राजकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से साधुवाली स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार कार्यशाला में श्री विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।

यदि युवा स्वस्थ जीवन को चुनेंगे, तो समाज अपने आप नशे के अंधकार से बाहर निकलने लगेगा।

नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां, सपने और भविष्य छीन लेता है।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा नशे को फैशन या शौक समझने की मानसिकता से बाहर निकलें और खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी, अभिभावक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

श्री ज्याणी ने विद्यार्थियों को आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन के उद्देश्य से अवगत करवाते हुए कहा कि यह केवल साइकिल चलाने का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, नशा मुक्त युवा और जागरूक समाज के निर्माण का जनआंदोलन है।

साइक्लोथॉन 2026 के लिए पंजीकरण प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी https://fitganganagarsociety.in/cyclothon/register पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।