मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जैन कन्या पीजी कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ विषय पर युवाओं ने रखे विचार

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर द्वारा श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या पीजी

WAf𝕏TGin✉🖨
जैन कन्या पीजी कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ विषय पर युवाओं ने रखे विचार

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर द्वारा श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या पीजी कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे बिंदु शामिल किए।

प्रतियोगिता में अलीशा ने प्रथम स्थान, हर्षिता ने द्वितीय स्थान तथा रजत गावड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अब ये शीर्ष तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पंकज लता प्राचार्य श्री आत्म वल्लभ जैन बी. एड. कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रुबल डाल, उप प्राचार्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्राची चैहान द्वारा की गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बबीता काजल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय लालगढ़, डॉ देवेन्द्र शर्मा, आचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय, सादुलशहर, डॉ. परनीत जग्गी, आचार्य, डॉ. बी. आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, श्रीगंगानगर, डॉ. मधु वर्मा, एनएसएस जिला समन्वयक एवं आचार्य, चैधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीगंगानगर, श्री कुलदीप भारतीय, सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय, सूरतगढ़ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माय भारत कार्यकर्ता पवन शर्मा, मुकेश, सपना, सुदेश, रूपेश ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।