श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगगंानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरूवार को खालसा महाविद्यालय श्रीगंगानगर में प्रबंधन एवं प्रशासन के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान प्रिंसिपल अनुप्रिया जैन, लेक्चरर श्री मोहित व श्री रोहताश यादव लीगल डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राज्य के नीति निर्देशक तत्व 39 (क) में यह विधि उपबंधित है कि प्रत्येक व्यक्ति को समान निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है।
इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक विपन्नता के कारण न्याय से वंचित नहीं रह सकता है। इस हेतु प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध है।
आज का दिन हमंे संविधान के आर्दशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की प्रेरणा देता है। संविधान केवल सरकारों को नहीं चलाता बल्कि पूरे राष्ट्र को दिशा देता है।
संविधान दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों एवं मूल कत्र्तव्यों का सम्मान करेंगे तथा जाति, धर्म, भाषा व क्षेत्र से परे उठकर समस्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
शिविर के दौरान संविधान की प्रस्तावना भी दिलवाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन श्री अमन चलाना अधिवक्ता ने किया।
