श्रीगंगानगर । नगर परिषद श्रीगंगानगर की अतिक्रमण हटाओ अभियान हेतु गठित टीम द्वारा शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ की उपस्थिति में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मीरा चौक से एसएसबी रोड़ तक दोनों साईड रोड़ स्थित बालाजी मिष्ठान भण्डार, गोयल बेकरी स्टोर, गोरव कबाड़ी शॉप, सारिका कलेक्शन, बालाजी ज्वैलर्स एंड ब्यूटी सैलून, सतगुरू वाशिंग सेंटर सहित दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया।
नगर परिषद की टीम द्वारा दुकानदारों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान आयुक्त मिल्ख राज चुघ, टीम प्रभारी एईएन अमनदीप कौर, सफाई निरीक्षक अनिल धारीवाल, जमादार जगदीश, वाहन चालक राजपाल, वीरेंद्र कुमार, समीर कुमार, आशीष कुमार सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
