श्रीगंगानगर। संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर गुरूवार को जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव के निर्देशानुसार एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
इस दौरान जिला परिषद में सीईओ श्री हरिराम चैहान, पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक डाॅ. अरविन्द मित्तल एवं कृषि विपणन बोर्ड में श्री विनोद स्वामी के नेतृत्व के साथ-साथ जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों सहित अन्य स्थानों पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
