मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से हुआ लाइव प्रसारण

जिला स्तरीय समारोह उत्कर्ष भवन में आयोजित विधायक छोटू सिंह भाटी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने 10 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र एवं किटरोजगार उत्सव में 77 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र एवं किट

WAf𝕏TGin✉🖨
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से हुआ लाइव प्रसारण

     जैसलमेर । रोजगार उत्सव के माध्यम से युवाओं के सपनों को नई उड़ान और सरकारी सेवा में योगदान का अवसर मिला। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम का जैसलमेर में जिला स्तर पर उत्कर्ष भवन में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को नव नियुक्त कार्मिकों एवं संभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा।

     जिला स्तरीय समारोह में जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने विभिन्न विभागों में नव नियुक्त 10 कार्मिकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र एवं किट प्रदान किए। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्मिकों से पूर्ण निष्ठाए समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

      रोजगार उत्सव में जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कुल 77 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं किट प्राप्त हुए। नियुक्ति पत्र मिलने पर नव नियुक्त कार्मिकों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सांदू, नरपत सिंह हरसाणी, तहसीलदार राजेन्द्र करण, कोषाधिकारी देरावर सिंह राठौड़, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सत्य प्रकाश खत्री, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुंप सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।