जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में दीपावली पर्व पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम 2011 के तहत जिले में 5 से 6 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 5 नवंबर को सुथारमंडी, मोहनगढ़ तहसील, जिला जैसलमेर में किराणा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नापतोैेल के लिए काम में ली जाने वाली मशीन के सत्यापन संबंधी अनियमितता पाये जाने पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि फसल कटाई एवं त्यौहार के सीजन को देखते हुए उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए अगले सप्ताह भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेगी।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना, उपभोक्ताओं को सही माप तोल उपलब्ध करवाना एवं व्यापारियों को एमआरपी पर ही सामान बेचने के लिए पाबंद करना है। आगामी दिनों में छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों की इसी प्रकार जांच जारी रहेगी।
