जैसलमेर । भारतीय सेना द्वारा मिलिट्री स्टेशन जैसलमेर में आज भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्या उदेश्य हमारी वीर नारियों व वीर माताओं को सम्मानित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
इस रैली में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए चिकित्सा शिविर, पेंशन, नमन सेल (स्पर्श), नागरिक प्रशासन एवं राजस्थान पुलिस से संबंधित सहायता केन्द्र स्थापित किये गये। इस अवसर पर मेजर जनरल हर्षवर्धन सिंह, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिग 12 रेपिड ने पूर्व सैनिकों भारतीय सेना के योगदान का याद किया और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस आयोजन में उपस्थित वीर नारियों को सम्मानित किया गया और उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया। कर्नल अजय शुक्ला (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को राज्य सरकार व केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा बार्डर एरिया में पाकिस्तान द्वारा की जा रही ड्रोन से, ड्रग्स व हथियार गिराये जाने की जानकारी सेना, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस से साझा करने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को जागरूक किया।
भारतीय सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। जिससे वीर सैनिकों का समाज से जुडाव व सम्मान मिलता रहे।
