मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी 25 नवंबर तक भिजवाएं नाम

28 नवंबर को इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का ट्रायल

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य अन्तरजिला एवं अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिताओं–2026 के आयोजन के तहत विभिन्न खेलों में भाग लेने के इच्छुक राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
  • इन प्रतियोगिताओं में टेनिस, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल एवं वॉलीबाल सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7वीं राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता, 9वीं बैडमिण्टन प्रतियोगिता, 5वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 3वीं कबड्डी प्रतियोगिता, 11वीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता, 10वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा 13वीं राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः भरतपुर, श्रीगंगानगर, डीडवाना, हनुमानगढ़, बीकानेर में किया जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । राजस्थान राज्य अन्तरजिला एवं अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिताओं–2026 के आयोजन के तहत विभिन्न खेलों में भाग लेने के इच्छुक राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इन प्रतियोगिताओं में टेनिस, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल एवं वॉलीबाल सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7वीं राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता, 9वीं बैडमिण्टन प्रतियोगिता, 5वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 3वीं कबड्डी प्रतियोगिता, 11वीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता, 10वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा 13वीं राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः भरतपुर, श्रीगंगानगर, डीडवाना, हनुमानगढ़, बीकानेर में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्रपाल सिंह ने आदेश जारी कर समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालयों में कार्यरत खेलों में रुचि रखने वाले इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम निर्धारित प्रारूप में आवश्यक विवरण सहित 25 नवंबर 2026 तक जिला कलक्टर कार्यालय, जैसलमेर को भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित कार्मिकों को 28 नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम, सम मार्ग, जैसलमेर में आयोजित होने वाले ट्रायल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए पाबंद करें।

निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी कार्यालयाध्यक्ष समयबद्ध रूप से इच्छुक कार्मिकों के नाम भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया समय पर संपन्न की जा सके।