मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष ने किया रालसा हेल्पलाईन नंबर पोस्टर का विमोचन

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के निर्देशों की अनुपालना में व

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.

WAf𝕏TGin✉🖨
रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष ने किया रालसा हेल्पलाईन नंबर पोस्टर का विमोचन

जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के निर्देशों की अनुपालना में व अभियान के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला व सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर ओमी पुरोहित ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर ललित पुरोहित, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जैसलमेर रामपाल, टीकूराम, जिला परिवहन अधिकारी, रूपसिंह डिप्टी एसपी, अनिल कुमार, मोटरवाहन उपनिरीक्षक की उपस्थिति में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के हेल्पलाईन नंबर 9928900900 के पोस्टर का विमोचन किया।

बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारीगण के साथ ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के तहत् मुख्य रूप से स्लीपर कोच और लग्जरी यात्री बसों के साथ शहरी क्षेत्रों के भीतर सार्वजनिक परिवहन में लगी सिटी बसों और मिनी बसों के विधिपूर्वक निरीक्षण के विषय पर चर्चा की।

उन्होंने बैठक में बताया कि अभियान के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों का समन्वय अति आवश्यक है।

अध्यक्ष ने अधिकारीगण को निर्देशित किया कि वे जिले के सभी स्लीपर कोच और लग्जरी यात्री बसों के साथ शहरी क्षेत्रों के भीतर सार्वजनिक परिवहन में लगी सिटी बसों और मिनी बसों के संचालकों द्वारा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के हेल्पलाईन नंबर 9928900900 के पोस्टरए अनिवार्यतः अपनी बसों में स्पष्ट रूप से दृश्यमान और आसानी से सुलभ स्थान पर रखे गए स्टिकर या नोटिस पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करवावें, ताकि यात्री आसानी से इस सुविधा को देख सकें और इसका उपयोग कर सकें, विधिक सहायता का विधिपूर्वक लाभ उठा सकें। निर्देशों की पालना में सचिव श्री ललित पुरोहित ने परिवहन विभाग के अधिकारीगण के साथ बसों का निरीक्षण किया तथा नियमानुसार नहीं पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालान काटे गए।