श्रीगंगानगर | नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 39 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती नीरजा के समर्थन में पंजाब भाजपा की प्रदेश सचिव श्रीमती वंदना संगवाल ने वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।इस दौरान वंदना संगवाल ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, बेहतर जनसुविधाओं और वार्ड के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरजा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने वार्ड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा प्रत्याशी नीरजा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों का सकारात्मक समर्थन एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
जन सम्पर्क में बड़ी संख्या में वार्ड के मतदाता साथ रहे।सभी ने नीरजा की एकतरफा जीत के प्रति विश्वास जताया।
श्रीमती नीरजा को कृष्णकुमार गुड़ीवाल, रामकुमार सोखल, सीताराम नोखवाल एवं विनोद झटवाल ने भी अपना समर्थन प्रदान किया।
इस अवसर पर राधा शर्मा, विक्रम शर्मा, जयंत चुघ, सरपंच सुनील क्रांति, भाजपा नेता शिशपाल टाक भीमसैन पूनिया, नवीन मलेठिया, दिनेश नोखवाल एवं बबीता नोखवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
