मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के नए सेवा अभियान का शुभारंभ,

प्रांतपाल निर्वाचित दीपक सुखाड़िया के कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के वर्ष 2027-28 के प्रांतपाल दीपक सुखाड़िया के कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
  • समारोह ने रोटरी की सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।
  • उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रांतपाल नर्मल सिंघवी एवं डॉ.
  • निर्मल कुणावत के साथ वरिष्ठ रोटेरियन अनुभव लाडिया, संजय जोधावत, जयेश पारिख, दीपक गोयल, रीनू जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
  • समारोह में अरुण सुखाड़िया, सुधा सुखाड़िया, निमिषा सुखाड़िया, काश्वी सुखाड़िया, अरुण जैन एवं राकेश तलेसरा भी मौजूद रहे।
  • इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रांतपाल कार्यालय केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि समाज सेवा, नवाचार और जनहित की योजनाओं का संचालन भी यहीं से किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के नए सेवा अभियान का शुभारंभ,

उदयपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के वर्ष 2027-28 के प्रांतपाल दीपक सुखाड़िया के कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह ने रोटरी की सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रांतपाल नर्मल सिंघवी एवं डॉ. निर्मल कुणावत के साथ वरिष्ठ रोटेरियन अनुभव लाडिया, संजय जोधावत, जयेश पारिख, दीपक गोयल, रीनू जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई। समारोह में अरुण सुखाड़िया, सुधा सुखाड़िया, निमिषा सुखाड़िया, काश्वी सुखाड़िया, अरुण जैन एवं राकेश तलेसरा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रांतपाल कार्यालय केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि समाज सेवा, नवाचार और जनहित की योजनाओं का संचालन भी यहीं से किया जाएगा। वर्ष 2027-28 के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण, युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास से जुड़ी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई।

निर्वाचित प्रांतपाल दीपक सुखाड़िया ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाना है। उन्होंने सभी रोटेरियन्स से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह के साथ ही वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना का औपचारिक आगाज़ हुआ। उपस्थित रोटेरियन्स ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक सुखाड़िया के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 सेवा, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।