मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सही दिशा में पुरुषार्थ ही जीवन को मोक्ष मार्ग की ओर ले जाताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

WAf𝕏TGin✉🖨
सही दिशा में पुरुषार्थ ही जीवन को मोक्ष मार्ग की ओर ले जाताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने पुरुषार्थ, जीवन की दिशा और हृदय की कोमलता पर प्रेरणादायी प्रवचन दिया।

उन्होंने कहा कि हमें परमात्मा महावीर का शासन प्राप्त हुआ है। उनकी अनुपस्थिति में उनकी वाणी आज भी हमारे तक पहुंच रही है।

यदि हम उस वाणी को सुनने और अपने हृदय में उतारने का सच्चा प्रयास करें, तो आज भी ऐसा पुरुषार्थ कर सकते हैं कि नौ वर्ष की आयु में केवलज्ञान प्राप्त करने जैसी आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का मार्ग खुल सकता है।

इसके लिए चाबी हमें स्वयं घुमानी होगी, क्योंकि पुरुषार्थ के बिना कुछ भी संभव नहीं है।साध्वी श्रीजी ने कहा कि जन्म लेने से पहले भू्रण को भी संसार में आने के लिए निरंतर पुरुषार्थ करना पड़ता है।

यदि भ्रूण गतिशील नहीं होता और अपना प्रयास नहीं करता, तो उसका जीवन संभव नहीं होता। प्रकृति के इस उदाहरण से स्पष्ट होता है कि जीवन के प्रत्येक चरण में पुरुषार्थ का महत्व है।