उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल चैप्टर मीटिंग 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
यह मीटिंग दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सीपीएस स्कूल, भूपालपुरा, उदयपुर में होगी।
मीटिंग के बाद सभी मेंबर्स के लिए हाई टी का आयोजन भी किया जाएगा।बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की ऑफिशियल चैप्टर मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मेंबर्स के बीच बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत करना, नए बिजनेस कनेक्शंस बनाना और आपसी कोलैबोरेशन को बढ़ावा देना है।
इसके माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस को समझने और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज तलाशने का अवसर मिलता है।बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला ने बताया कि ऑफिशियल मीटिंग में चैप्टर की बिजनेस एक्टिविटीज, मेंबरशिप ग्रोथ, नेटवर्किंग और अपकमिंग बिजनेस इनिशिएटिव्स पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही मेंबर्स को अपने बिजनेस की जानकारी शेयर करने और नए बिजनेस रेफरल्स प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इस मीटिंग में एजुकेशन सेक्टर से जुड़े सभी बिजनेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स को आमंत्रित किया गया है।
इसमें स्कूल्स, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स, स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म, फर्नीचर, एजुकेशनल इक्विपमेंट्स, बुक्स, स्कूल सप्लाइज, कंप्यूटर एजुकेशन सहित शिक्षा से जुड़े सभी प्रकार के बिजनेस करने वाले लोग शामिल हो सकते हैं।
इस मीटिंग का उद्देश्य एजुकेशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाकर नए बिजनेस कनेक्शंस और कोलैबोरेशन के अवसर उपलब्ध करवाना है।बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि एजुकेशन सेक्टर की अलग-अलग बिजनेस कैटेगरीज से जुड़े लोगों का एक साथ आना इस मीटिंग को खास बनाएगा।
इससे सभी प्रतिभागियों को अपने बिजनेस की ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ाने, नए कॉन्टैक्ट्स बनाने और बिजनेस एक्सपेंशन के नए अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।बीसीआई एजुकेशन के ट्रेजरर प्रियेश जैन ने बताया कि मीटिंग में चैप्टर की एक्टिविटीज, मेंबर्स की पार्टिसिपेशन और आपसी कोऑर्डिनेशन को लेकर चर्चा होगी।
सभी मेंबर्स की सक्रिय भागीदारी से चैप्टर की ग्रोथ और नेटवर्किंग को और बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा। बीसीआई एजुकेशन की ओर से सभी चैप्टर मेंबर्स एवं एजुकेशन सेक्टर से जुड़े बिजनेस ओनर्स और प्रोफेशनल्स से इस ऑफिशियल मीटिंग में शामिल होने की अपील की गई है।
