मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

युवा नेतृत्व की नई उड़ानः रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष बनीं हर्षा मारवाल

मुख्य बिंदु
  • रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या, उदयपुर के रोटरी सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।
  • नए सत्र के लिए रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने अध्यक्ष तथा रोटरेक्टर नितीशा महावर ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
  • इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षा मारवाल एवं सचिव नितीशा महावर ने क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों के समक्ष आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
  • उन्होंने समाज सेवा, युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
  • नई कार्यकारिणी में रोटरेक्टर दिव्यांशु राठौड़ को संयुक्त सचिव तथा रोटरेक्टर मोनिश जारोला को क्लब सर्विस डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • सभी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
WAf𝕏TGin🖨
युवा नेतृत्व की नई उड़ानः रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष बनीं हर्षा मारवाल

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या, उदयपुर के रोटरी सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। नए सत्र के लिए रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने अध्यक्ष तथा रोटरेक्टर नितीशा महावर ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षा मारवाल एवं सचिव नितीशा महावर ने क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों के समक्ष आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने समाज सेवा, युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी में रोटरेक्टर दिव्यांशु राठौड़ को संयुक्त सचिव तथा रोटरेक्टर मोनिश जारोला को क्लब सर्विस डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में क्लब की संरक्षक रोटेरियन डॉ. सीमा सिंह, ट्रेनर रोटेरियन ऐश्वर्या सिंह तथा एडवाइजर रोटेरियन शमील शेख ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि युवा ऊर्जा से भरपूर यह कार्यकारिणी समाज कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या हमेशा से युवाओं को नेतृत्व का मंच प्रदान करता रहा है और नई टीम इस परंपरा को और मजबूत करेगी।

इस दौरान क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नए सत्र को सेवा, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष हर्षा मारवाल ने बताया कि क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने सेवा कार्यों की शुरुआत करेगी।