मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अपनों से अपनी बात कार्यक्रम सेवा महातीर्थ में शुरू

मुख्य बिंदु
  • दीन-दुःखियों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 16 से 20 जून तक पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम “अपनों से अपनी बात” का शुभारंभ हुआ।
  • कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • संस्थान द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन, उनके परिजन, सेवाभावी सहयोगी तथा संस्थान से जुड़े कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना, उनके अनुभवों को सुनना तथा सेवा कार्यों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा करना है।
  • साथ ही प्रतिभागियों को अपने विचार, अनुभव एवं सुझाव रखने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
अपनों से अपनी बात कार्यक्रम सेवा महातीर्थ में शुरू

उदयपुर। दीन-दुःखियों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 16 से 20 जून तक पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम “अपनों से अपनी बात” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

संस्थान द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन, उनके परिजन, सेवाभावी सहयोगी तथा संस्थान से जुड़े कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना, उनके अनुभवों को सुनना तथा सेवा कार्यों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा करना है। साथ ही प्रतिभागियों को अपने विचार, अनुभव एवं सुझाव रखने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान की सेवा गतिविधियों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है, समाज और परिवार भी उसका सम्मान करते हैं। समय का सदुपयोग ही सफलता और आत्मनिर्भरता की कुंजी है।”

उन्होंने दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण संस्कार चैनल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रेरणादायी संवाद से जुड़ सके।