मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आरएनटी मेडिकल कॉलेज को मिला राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का संबल

पन्नाधाय महिला चिकित्सालय को भीषण गर्मी से राहत हेतु मिले 5 लाख रुपए

मुख्य बिंदु
  • शहर के रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल काॅलेज से संबद्ध पन्नाधाय महिला चिकित्सालय को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने 5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की।
  • संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय संघ में विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की गति को लगातार संबल मिलता रहा है।
  • श्री कटारिया की इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन चिकित्सालय में जरूरत पड़ने पर तन, मन और धन से हरसंभव साधन-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव आगे आते हैं।
  • राज्यपाल श्री कटारिया के उदयपुर प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में श्री कटारिया की प्रेरणा से श्री उदयपुर दाल-चावल व्यापार संघ द्वारा इस भीषण गर्मी के मौसम में भर्ती मरीजों को शीतलता और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 21 कूलर भेंट किए गए।
  • ये कूलर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। शहर के रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल काॅलेज से संबद्ध पन्नाधाय महिला चिकित्सालय को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने 5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की।

संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय संघ में विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की गति को लगातार संबल मिलता रहा है।

श्री कटारिया की इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन चिकित्सालय में जरूरत पड़ने पर तन, मन और धन से हरसंभव साधन-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव आगे आते हैं।

राज्यपाल श्री कटारिया के उदयपुर प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में श्री कटारिया की प्रेरणा से श्री उदयपुर दाल-चावल व्यापार संघ द्वारा इस भीषण गर्मी के मौसम में भर्ती मरीजों को शीतलता और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 21 कूलर भेंट किए गए।

ये कूलर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन को सौंपे गए थे।

पन्नाधाय महिला चिकित्सालय को मिली 5 लाख की विशेष सहायता राज्यपाल श्री कटारिया के उदयपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम में सुदूर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली प्रसूताओं तथा महिला मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, संभाग के सबसे बड़े महिला एवं प्रसूति संस्थान पन्नाधाय महिला राजकीय चिकित्सालय को इस भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के थपेड़ों से सुरक्षित रखने व राहत दिलाने के लिए स्वयं के स्तर से 24 मई को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

राशि का उपयोग चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं व नवजातों को भीषण गर्मी से बचाने और वार्डों में कूलर, एसी व अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा।

रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन तथा पन्नाधाय चिकित्सालय प्रशासन ने राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के इस सतत सहयोग, मार्गदर्शन और अमूल्य वित्तीय सहायता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।

डॉ. जैन ने कहा कि संवेदनशील प्रयास चिकित्सालय में आने वाली गरीब व जरूरतमंद प्रसूताओं के लिए इस भीषण गर्मी में एक बड़ा सहारा साबित होगा।