मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उद्यमियों, भामाशाहों ने दोहराया जल संचय का संकल्प

सीएसआर कार्यशाला आयोजित

मुख्य बिंदु
  • वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री सभागार में जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र के तत्वावधान में सीएसआर कार्यशाला आयोजित हुई।
  • जिला कलक्टर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने की।
  • प्रारंभ में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में जानकारी दी।
  • कार्यशाला में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.
  • 0 के संबंध में जल ग्रहण विभाग एवं भू संरक्षण विभाग के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
  • वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.
WAf𝕏TGin🖨
उद्यमियों, भामाशाहों ने दोहराया जल संचय का संकल्प

उदयपुर। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री सभागार में जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र के तत्वावधान में सीएसआर कार्यशाला आयोजित हुई। जिला कलक्टर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने की।

प्रारंभ में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के संबंध में जल ग्रहण विभाग एवं भू संरक्षण विभाग के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.2 के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

जल संरक्षण, जल बचत एवं जल स्रोतों के जीर्णोद्धार पर राज्य सरकार की पहल से उद्यमियों एवं भामाशाहों को अवगत करवाया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ओझा ने उपस्थित सभी उद्यमियों एवं भामाशाह को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई।

कार्यशाला में यूसीसीई के प्रेसिडेंट मनीष गलुण्डिया उपाध्यक्ष संदीप बापना, हिंदुस्तान जिंक, चोकसी हेयरस, उदयपुर सीमेंट एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

वाटरशेड के एसई श्री अनिल सनाढ्य एवं भूजल विभाग से मोनिका राठौड़ ने जल संरक्षण पर राज्य सरकार के उद्देश्य एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान पर विस्तार से अवगत करवाया।

महाप्रबंधक श्री शर्मा ने उपस्थित सभी उद्यमियों को जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने एवं सीएसआर करने हेतु प्रेरित किया एवं सभी को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 को सफल बनाने की अपील की।