मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक फूलसिंह मीणा ने यूडीए सचिव से की मुलाकात

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) सचिव हेमेन्द्र नागर से मुलाकात कर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की।
  • जिसमें हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन एवं खेलमेदान के आवंटन की जमीन के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी भवनों के निर्माण कार्य के लिये यू.
  • जल्दी दिलवाने के लिये कहा जिससे की समय पर कार्य पूर्ण हो सकें।
  • साथ ही विधायक मीणा ने प्रदेश की सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये 5 जी.
  • के लिये जमीन आवंटन के लिये चर्चा की जिसमें उमरड़ा, डाकन कोटड़ा, सीसारमा, धोलकी पाटी आदि शामिल है के लिये विद्युत विभाग को जी.
  • बनाने के लिये जल्द जमीन आवंटन कि जाये जिससे जल्द से जल्द जी.
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक फूलसिंह मीणा ने यूडीए सचिव से की मुलाकात

उदयपुर । उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) सचिव हेमेन्द्र नागर से मुलाकात कर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की।

जिसमें हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन एवं खेलमेदान के आवंटन की जमीन के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी भवनों के निर्माण कार्य के लिये यू.डी.ए. की एन.ओ.सी. जल्दी दिलवाने के लिये कहा जिससे की समय पर कार्य पूर्ण हो सकें।

साथ ही विधायक मीणा ने प्रदेश की सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये 5 जी.एस.एस. के लिये जमीन आवंटन के लिये चर्चा की जिसमें उमरड़ा, डाकन कोटड़ा, सीसारमा, धोलकी पाटी आदि शामिल है के लिये विद्युत विभाग को जी.एस.एस. बनाने के लिये जल्द जमीन आवंटन कि जाये जिससे जल्द से जल्द जी.एस.एस. लग सके ओर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विद्युत की परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिल सकें।

यू.डी.ए. सचिव ने सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिये विधायक को आश्वस्त किया।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाभाई, औंकार मेनारिया आदि उपस्थित थे।