मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कार्यकारिणी सम्मान एवं संगठनात्मक बैठक

मुख्य बिंदु
  • अलीपुरा स्थित रज़ा बाग में आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कार्यकारिणी सम्मान एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने की।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
  • वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन, नजमा मेवाफरोश, प्रदेश महासचिव रानू अजमल खान, प्रदेश सचिव फिरोज खान अब्बासी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर मुस्तुफा रजा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
  • बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
  • इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
WAf𝕏TGin🖨
कार्यकारिणी सम्मान एवं संगठनात्मक बैठक

अलीपुरा स्थित रज़ा बाग में आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कार्यकारिणी सम्मान एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन, नजमा मेवाफरोश, प्रदेश महासचिव रानू अजमल खान, प्रदेश सचिव फिरोज खान अब्बासी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर मुस्तुफा रजा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास खाचरा ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में सुभान अली ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम की जानकारी जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन ने दी।