मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आईएसटीडी उदयपुर चैप्टर को वर्ष 2024-26 के लिए राष्ट्रीय क्वालिटी परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के उदयपुर चैप्टर को वर्ष 2024-26 के लिए प्रतिष्ठित _क्वालिटी परफॉर्मेंस अवार्ड_ से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार मैसूर में आयोजित आईएसटीडी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीट में प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में चैप्टर के निरंतर योगदान और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
  • इस अवसर पर चैप्टर के चेयरमैन विद्या विनोद नंदावत और महासचिव डॉ.
  • कमल सिंह राठौड़ ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे सभी कार्यकारिणी सदस्यों और स्वयंसेवकों के समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है।
  • हम इस सम्मान से अभिभूत हैं और आईएसटीडी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
WAf𝕏TGin🖨
आईएसटीडी उदयपुर चैप्टर को वर्ष 2024-26 के लिए राष्ट्रीय क्वालिटी परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

उदयपुर | इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के उदयपुर चैप्टर को वर्ष 2024-26 के लिए प्रतिष्ठित _क्वालिटी परफॉर्मेंस अवार्ड_ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मैसूर में आयोजित आईएसटीडी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीट में प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में चैप्टर के निरंतर योगदान और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

इस अवसर पर चैप्टर के चेयरमैन विद्या विनोद नंदावत और महासचिव डॉ. कमल सिंह राठौड़ ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे सभी कार्यकारिणी सदस्यों और स्वयंसेवकों के समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। हम इस सम्मान से अभिभूत हैं और आईएसटीडी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उदयपुर चैप्टर ने पिछले वर्ष उदयपुर में आईएसटीडी की नेशनल एग्जीक्यूटिव और जनरल बॉडी मीटिंग का सफल आयोजन भी किया था। चैप्टर के नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. वी. नरेंद्रन और डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन ने बताया कि उदयपुर चैप्टर को पहले भी सात बार देश का _सर्वश्रेष्ठ चैप्टर_ चुना जा चुका है।

पुरस्कार समारोह के उदयपुर अभिनंदन में डॉ. पीएस सोलंकी, प्रणय जानी, किशोर कटेजा, अनुरोध प्रशांत, डॉ. पुरुषोत्तम पालीवाल, राजेन्द्र कुमार सिंघवी और डॉ. अशोक जेतावत सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि आईएसटीडी उदयपुर चैप्टर
कार्यशालाओं, सम्मेलनों और पेशेवर नेटवर्किंग के माध्यम से क्षेत्र में प्रशिक्षण, सीखने और विकास की उत्कृष्ट प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।