मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हर्षोल्लास से मनाया सतीश चन्द्र अग्रवाल का जन्मोत्सव

अग्रवाल महासभा परिवार ने समाजसेवा संकल्प के साथ हर्षोल्लास से मनाया सतीश चन्द्र अग्रवाल का जन्मोत्सव

WAf𝕏TGin🖨
हर्षोल्लास से मनाया सतीश चन्द्र अग्रवाल का जन्मोत्सव

उदयपुर। अग्रवाल महासभा की उदयपुर जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष सतीशचन्द्र अग्रवाल का जन्मोत्सव उत्साह, आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाजसेवा संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

जिला महामंत्री नरेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य एन.के. नेवटिया, योगेश गुप्ता, महिला समिति की रेखा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशीला नेवटिया एवं दीपाली गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। स्नेहपूर्ण माहौल में जन्मदिन समारोह मनाते हुए उपस्थितजनों ने संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की। अंत में जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का प्रेम और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।