मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

‘निरोगी राजस्थान’ अभियान से मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा

जिला कलक्टर ने किया स्लोगन पट्टिका का विमोचन

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की बजट घोषणा की पालना में ‘निरोगी राजस्थान’ अभियान के तहत ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा स्लोगन पट्टिका का विमोचन किया गया।
  • प्रमोद कुमार ने बताया कि उदयपुर भंडार द्वारा मिलेट आउटलेट्स में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर 12 आउटलेट्स संचालित किये जा रहे है जिनमें मिलेट्स उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है एवं और इसका उद्देश्य आमजन को ‘श्री अन्न’(मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जागरूक करना है।
  • उन्होंने अनुरोध किया कि जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में आयोजित बैठकों एवं कार्यक्रमों में मिलेट्स उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाए।
  • जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मिलेट्स न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि ‘निरोगी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
WAf𝕏TGin🖨
‘निरोगी राजस्थान’ अभियान से मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणा की पालना में ‘निरोगी राजस्थान’ अभियान के तहत ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा स्लोगन पट्टिका का विमोचन किया गया।

महाप्रबन्धक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि उदयपुर भंडार द्वारा मिलेट आउटलेट्स में  राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर 12 आउटलेट्स संचालित किये जा रहे है जिनमें मिलेट्स उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है एवं और इसका उद्देश्य आमजन को ‘श्री अन्न’(मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अनुरोध किया कि जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में आयोजित बैठकों एवं कार्यक्रमों में मिलेट्स उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाए।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मिलेट्स न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि ‘निरोगी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
इसके साथ महाप्रबंधक द्वारा नवाचार को-ऑप राइड/बाइक ऑन रेंट सेवा की जानकारी जिला कलेक्टर महोदय से साझा की गई।