उदयपुर । पंचायतीराज चुनाव - 2026 के तहत शुक्रवार को प्रस्तावित मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मतगणना स्थलों राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर तथा पीएम श्री राजकीय फतह स्कूल परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थलों पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने गणना कक्षों में लगाए गए टेबल, बैठक व्यवस्था, स्ट्रांग रूम से ईवीएम गणना कक्ष तक पहुंचाने की व्यवस्था, सुरक्षा बंदोबस्त, रूझान एवं परिणामों की रिपोर्टिंग आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
