मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टाइम बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 5-9 की बैठक संपन्न

मुख्य बिंदु
  • टाइम बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-5 से 9, उदयपुर की द्वितीय ग्रुप बैठक चंद्रशेखर महादेव, सेक्टर-8 में संपन्न हुई।
  • बैठक में गवर्निंग काउंसिल सदस्य महेन्द्र कुमार माथुर ने सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए टाइम बैंक की गतिविधियों, उपयोगिता एवं क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
  • उन्होंने कहा कि छोटे क्षेत्रीय ग्रुप बनाने से सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव में सहजता एवं अनुकूलता बनी रहती है, जिससे जनसाधारण को टाइम बैंक का लाभ रूट जोन तक पहुंचेगा।
  • एम के माथुर ने सदस्यों के ऑनलाइन प्रोफाइल की जानकारी दी तथा जिनके प्रोफाइल अपूर्ण थे, उन्हें प्रायोगिक रूप से पूर्ण कराया।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की बैठक में अनिल गुप्ता, कपूर चंद जैन, मनोहर चेलानी, आर.
  • मेनारिया, ललिता मेहरा, एन.
WAf𝕏TGin🖨
टाइम बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 5-9 की बैठक संपन्न

उदयपुर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-5 से 9, उदयपुर की द्वितीय ग्रुप बैठक चंद्रशेखर महादेव, सेक्टर-8 में संपन्न हुई।

बैठक में गवर्निंग काउंसिल सदस्य महेन्द्र कुमार माथुर ने सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए टाइम बैंक की गतिविधियों, उपयोगिता एवं क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटे क्षेत्रीय ग्रुप बनाने से सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव में सहजता एवं अनुकूलता बनी रहती है, जिससे जनसाधारण को टाइम बैंक का लाभ रूट जोन तक पहुंचेगा।

एम के माथुर ने सदस्यों के ऑनलाइन प्रोफाइल की जानकारी दी तथा जिनके प्रोफाइल अपूर्ण थे, उन्हें प्रायोगिक रूप से पूर्ण कराया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की बैठक में अनिल गुप्ता, कपूर चंद जैन, मनोहर चेलानी, आर.एस. मेनारिया, ललिता मेहरा, एन.के. अरोड़ा, कमलेश गोस्वामी, प्रीति चौहान, दीपक शुक्ला, अशोक पामेचा आदि सम्मानित सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।

क्षेत्रीय एडमिन नरेन्द्र माथुर ने सभी सदस्यों का इस बहुमुखी कार्यक्रम में समर्पित भाव से भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया तथा सेवाभाव का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक का धन्यवाद ज्ञापित किया।