मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नवकार मंत्र दिवस पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | उदयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) ग्रुप द्वारा 9 अप्रैल नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में 10000 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही।
  • इस अवसर पर कार्यक्रम के लाभार्थी वंडर सीमेंट से विमल पाटनी भाजपा प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ शहर विधायक ताराचंद जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर महामंत्री पारस सिंघवी हजारी जैन डॉ.
  • जिनेंद्र शास्त्री वैभव भंडारी साहिल जैन सहित अनेक गणमान्यजनो ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
  • इस अवसर पर जैन समाज एवं अन्य सभी समाजों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  • मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया क नवकार मंत्र के उच्चारण से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, शांतिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
WAf𝕏TGin🖨
नवकार मंत्र दिवस पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

उदयपुर | उदयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) ग्रुप द्वारा 9 अप्रैल नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10000 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के लाभार्थी वंडर सीमेंट से विमल पाटनी भाजपा प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ शहर विधायक ताराचंद जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर महामंत्री पारस सिंघवी हजारी जैन डॉ. जिनेंद्र शास्त्री वैभव भंडारी साहिल जैन सहित अनेक गणमान्यजनो ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस अवसर पर जैन समाज एवं अन्य सभी समाजों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया क नवकार मंत्र के उच्चारण से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, शांतिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नवकार महामंत्र की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह मंत्र हमें आत्मशुद्धि, मानसिक शांति एवं सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

अंत में सभी ने नवकार महामंत्र के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।