मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सरकारी संस्थानों में जल्द मिलेंगे पीएनजी  गैस कनेक्शन

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के राजकीय आवासों और संस्थानों में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • जिला रसद अधिकरी, द्वितीय मनीष भटनागर ने बताया कि राजकीय आवास, विद्यालय, छात्रावास, सर्किट हाउस, कॉलेज, ट्रेनिंग संस्थान एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित रसोईघरों में पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा मिड डे मील योजना के तहत संचालित विद्यालयों, टीएडी छात्रावासों और विशेष परियोजनाओं में गैस वितरकों को भी पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
  • पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 1 से 2 सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के राजकीय आवासों और संस्थानों में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला रसद अधिकरी, द्वितीय मनीष भटनागर ने बताया कि राजकीय आवास, विद्यालय, छात्रावास, सर्किट हाउस, कॉलेज, ट्रेनिंग संस्थान एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित रसोईघरों में पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

इसके अलावा मिड डे मील योजना के तहत संचालित विद्यालयों, टीएडी छात्रावासों और विशेष परियोजनाओं में गैस वितरकों को भी पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 1 से 2 सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।