मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रदेश में नकली एवं अवैध मदिरा पर ठोस कार्रवाई जारी रहे - नमित मेहता

आबकारी आयुक्त ने विभागीय समीक्षा वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप गत 2 माह राजस्व वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप रही है इस वृद्धि को निरन्तर बनाए रखते हुए नवम्बर माह में अपेक्षित राजस्व ग्रोथ को कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  • आबकारी आयुक्त विडियों काॅफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
  • उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में राजस्व, मदिरा मांग व आपूर्ति, विशेष निरोधात्मक अभियान, बकाया वसूली, वाहन एवं संपत्ति नीलामी संबंधी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
  • वीसी में आयुक्त श्री मेहता ने कहा कि गत वर्ष नवम्बर माह की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक राजस्व ग्रोथ का लक्ष्य तय करते हुए आगामी दिनों में कार्ययोजना के अनुरूप राजस्व लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है।
  • राजस्व ग्रोथ 20 प्रतिशत से कम स्वीकार्य नही है।
  • उन्होंने बीते 2 माह में संतोषजनक राजस्व ग्रोथ की निरन्तरता को बनाये रखने के निर्देश प्रदान किए।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रदेश में नकली एवं अवैध मदिरा पर ठोस कार्रवाई जारी रहे - नमित मेहता

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप गत 2 माह राजस्व वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप रही है इस वृद्धि को निरन्तर बनाए रखते हुए नवम्बर माह में अपेक्षित राजस्व ग्रोथ को कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आबकारी आयुक्त विडियों काॅफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में राजस्व, मदिरा मांग व आपूर्ति, विशेष निरोधात्मक अभियान, बकाया वसूली, वाहन एवं संपत्ति नीलामी संबंधी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।वीसी में आयुक्त श्री मेहता ने कहा कि गत वर्ष नवम्बर माह की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक राजस्व ग्रोथ का लक्ष्य तय करते हुए आगामी दिनों में कार्ययोजना के अनुरूप राजस्व लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है।

राजस्व ग्रोथ 20 प्रतिशत से कम स्वीकार्य नही है। उन्होंने बीते 2 माह में संतोषजनक राजस्व ग्रोथ की निरन्तरता को बनाये रखने के निर्देश प्रदान किए।

वीसी में एक से 17 नवम्बर तक की राजस्व ग्रोथ समीक्षा में उदयपुर ने प्रथम रेंक प्राप्त की इसके बाद क्रमशः भरतपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं जयपुर रहे।

इसी क्रम में राजस्व ग्रोथ में पिछड रहे जिलों जयपुर सिटी, अलवर, बीकानेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जालौर, राजसमन्द एवं जयपुर ग्रामीण को नवम्बर के शेष दिनों में राजस्व प्रगति में सुधार के लिए निर्देशित किया।

राजस्व ग्रोथ की सर्कलवार समीक्षा करते हुए कमजोर प्रगति से संबंधित सर्कल इंस्पेक्टर को सुधार के लिए कहा गया।

इसी क्रम में सीआई राजगढ़ जिला अलवर एवं सीआई पाली को अपेक्षित प्रगति नही होने पर उदयपुर मुख्यालय उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया।वीसी में आरएसबीसीएल, आरएसजीएसएमय एवं उत्पादन इकाईयों के प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलों मेें मदिरा की आवश्यक मांग के अनुरूप आपूर्ति के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक आपूर्ति संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में प्रदेश में एक से 7 नवम्बर तक चले विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिलों में अवैध मदिरा पर की गई कार्रवाई की समीक्षा के तहत अजमेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके बाद क्रमशः कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर एवं जोधपुर रहे।

निरोधात्मक कार्रवाई के तहत कमजोर रहे जिले बाड़मेर, जालौर, पाली, धौलपुर, जैसलमेर, डंूगरपुर, चूरू, करौली, जयपुर ग्रामीण एवं राजसमन्द को आगामी दिनों मंे ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

वीसी में बकाया वसूली की प्रगति की सराहना करते हुए प्रगति को बनाये रखने एवं सर्कलवार केस का रिव्यू कर लक्ष्य तय करने को कहा। इसी प्रकार कुर्क संपत्ति की नीलामी प्लान तैयार कर शीघ्र नीलामी के लिए निर्देशित किया गया।

समस्त अधिकारियों को वाहनों की नीलामी भी पूर्ण करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।

वीसी में कार्यकारी निदेशक आरएसबीसीएल, आरएसजीएसएम महाप्रबंधक, समस्त उत्पादन इकाईयों के प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित प्रदेश के समस्त जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे।